सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Alert for Rain and Storms Until May 6

Ayodhya News: छह मई तक बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 03 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Alert for Rain and Storms Until May 6
मकबरा में बारिश के दौरान हुआ जलभराव।
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। सुबह की बारिश के बाद दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार छह मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
Trending Videos

रविवार सुबह हुई बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। देवकाली मार्ग, मेडिकल कॉलेज के प्रवेश मार्ग, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग, गणेश नगर मकबरा, चित्रांश नगर कालोनी, वजीरगंज सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, गायत्री नगर कॉलोनी में सड़क धंस गई। यहां सीवर लाइन का कार्य प्रगति पर है। सड़क धंसने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलनिकासी की समस्या सामने आई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। हवा की गति 6.4 किमी प्रति घंटा रही, जबकि हवा दक्षिण-पूर्वी दिशा से चली। दिनभर में 22.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, हालांकि तेज हवाएं फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं
- मौसम विज्ञानी डॉक्टर सीताराम मिश्र के मुताबिक, आगामी 24 घंटों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। पछुआ हवाएं जारी रहेंगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि आगामी छह मई तक बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर से गर्मी शुरू होगी। अभी एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed