सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sensation caused by the discovery of a severed infant's head

Ayodhya News: शिशु का कटा सिर मिलने से मची सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 03 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sensation caused by the discovery of a severed infant's head
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गेहूं के खाली खेत में एक नवजात शिशु का कटा सिर बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों तलाश के बाद भी पुलिस को बच्चे के धड़ का कोई अवशेष नहीं मिल सका है।
Trending Videos



घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव की कुछ महिलाएं शनिवार रात को शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। टॉर्च की रोशनी में उनकी नजर एक कटे सिर पर पड़ी, जिससे वे कांप उठीं। तत्काल उन्होंने इस घटना की सूचना गांव वालों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने बरामद सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह एक से दो दिन पुराना है और उसमें बाल भी मौजूद हैं। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर आसपास के खेतों में धड़ की तलाश में व्यापक खुदाई की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।



तंत्र-मंत्र की आशंका
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर एक अन्य खेत में फूल और एक छोटा मिट्टी का कलश मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि कहीं तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास के चलते इस घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। पुलिस इन सुरागों को भी अपनी जांच में शामिल कर रही है।

प्रभारी कोतवाली एसएसआई विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि बरामद सिर एक नवजात शिशु का है। आशंका है कि इसे कहीं से लाकर यहां फेंका गया हो। यह भी संभव है कि जंगली जानवरों ने शरीर के बाकी हिस्सों को खा लिया हो, जिससे धड़ का कोई अवशेष नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में किसी भी बच्चे के गुम होने की कोई शिकायत फिलहाल दर्ज नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed