{"_id":"69f785becc0791977b01d520","slug":"storm-knocks-out-power-residents-endure-hardship-for-five-days-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-148609-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: आंधी ले गई बिजली, पांच दिन से झेल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: आंधी ले गई बिजली, पांच दिन से झेल रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 03 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। तहसील अंतर्गत हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में 29 अप्रैल को आई आंधी ने भारी तबाही मचाई थी। इसके चलते पांच दिन बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। चक्रवाती आंधी की चपेट में आकर तमाम पेड़ गिर गए। बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो हैं। रविवार देर शाम तक रामपुर, रामगंज, कुटियवा, पांडेय का पुरवा, मोतीगंज, जासरपुर, जोहन, निधियावां, भिटौरा, साल्हीपुर व गंगापुर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली न होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप व मोटर बंद होने से पानी के लिए लोग परेशान हैं। मोबाइल फोन भी बंद पड़े हैं, जिससे संपर्क व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुछ लोग मजबूरी में जेनरेटर का सहारा ले रहे हैं।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही व भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि यहां अब तक टूटे खंभे व ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीमें रात-दिन मरम्मत का कार्य कर रही हैं। अधिकतर स्थानों पर आपूर्ति शुरू हो गई है। कुछ जगह समस्या है, जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
Trending Videos