सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Applications for Hajj 2027 have opened deadline is July 20

UP News: हज 2027 के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 20 जुलाई; जानें समय सीमा में छूट या विस्तार मिलेगा या नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 06:22 PM IST
सार

हज 2027 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई है। आगे पढ़ें और जानें समय सीमा में छूट या विस्तार मिलेगा या नहीं?

विज्ञापन
Applications for Hajj 2027 have opened deadline is July 20
हज 2027 के लिए आवेदन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक आवेदक 22 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपी के अयोध्या में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आवेदन हज कमेटी की वेबसाइट और हज सुविधा मोबाइल एप्लिकेशन पर उपलब्ध हैं। जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल चयन (कुर्रा) होगा। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक एक लाख बावन हजार तीन सौ रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। आवेदन की समय सीमा में कोई छूट या विस्तार नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


आवेदकों को हज 2027 की नीति और दिशानिर्देश ध्यान से पढ़ने होंगे और पात्रता सुनिश्चित करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed