फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Accident during patrol in Ayodhya; Sub-Inspector dies, constable in critical condition.

Ayodhya: अयोध्या में गश्त के दौरान हादसा, दरोगा की मौत और सिपाही की हालत गंभीर

Wed, 19 Aug 2026 10:44 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 19 Aug 2026 10:44 AM IST
सार

हादसे में पुलिसकर्मियों की कार सामान लदे ट्रेलर से टकरा गई। भीषण हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Ayodhya: Accident during patrol in Ayodhya; Sub-Inspector dies, constable in critical condition.
हादसे में दरोगा आकाश यादव की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार सामान लदे ट्रेलर से टकरा गई। रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुए इस भीषण हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि उपनिरीक्षक आकाश यादव जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। हादसे में घायल 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिसकर्मियों की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed