सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: An old man died after being crushed by a speeding dumper.

Ayodhya: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, 45 वर्षीय युवक की मौत, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान

अमर उजाला नेटवर्क, मिल्कीपुर (अयोध्या) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 02 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पहिये के नीचे आकर हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Ayodhya: An old man died after being crushed by a speeding dumper.
दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हेलमेट भी बाइक सवार की जान नहीं बचा सका। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Trending Videos


अयोध्या के खोजनपुर निरालानगर निवासी 45 वर्षीय रामसागर मोटरसाइकिल यूपी 42 एवी 6499 से किसी कार्य से कुचेरा बाजार आए थे। कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज मोड़ पर दाहिने मुड़ते समय अयोध्या की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बीआर 28 जीबी 3711 ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगते ही रामसागर बाइक सहित गिर पड़े और डंपर चला रहा व्यक्ति गाड़ी रोककर फरार हो गया। डंपर में बैठे दूसरे व्यक्ति ने पहले गाड़ी पीछे की उसके बाद सड़क पर गिरे युवक को कुचलते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


पहिये के नीचे आकर हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा,जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है,जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed