सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Anti-corruption team arrested the accountant, creating a stir in the tehsil premises.

Ayodhya: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को किया गिरफ्तार, तहसील परिसर में मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 03 Jun 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बार-बार की जा रही धन की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की, जिसमें लेखपाल को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
 

Ayodhya: Anti-corruption team arrested the accountant, creating a stir in the tehsil premises.
गिरफ्तार किया गया लेखपाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या जिले की रुदौली तहसील में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल दीप चंद्र यादव को कथित रूप से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति को अपने कार्य के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे थे और उससे लगातार पैसे की मांग की जा रही थी।



सूत्रों के मुताबिक, बार-बार की जा रही धन की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की, जिसमें लेखपाल को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed