{"_id":"6a66096a619a03acdb0fd7cb","slug":"ayodhya-ats-to-take-charge-of-ram-mandir-security-during-sawan-mela-visiting-hours-to-be-extended-if-crowds-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सावन मेले में एटीएस के हवाले होगी राम मंदिर की सुरक्षा, भीड़ बढ़ने पर बढ़ाया जाएगा दर्शन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सावन मेले में एटीएस के हवाले होगी राम मंदिर की सुरक्षा, भीड़ बढ़ने पर बढ़ाया जाएगा दर्शन का समय
Sun, 26 Jul 2026 06:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:49 PM IST
सार
अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी करीब 800 हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट कैमरों से की जाएगी, जो संदिग्ध गतिविधियों और भीड़ के दबाव पर तत्काल अलर्ट देंगे।
विज्ञापन
अयोध्या में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन मेले के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप दिया गया है। पूरे मेले के दौरान राम मंदिर की सुरक्षा का दायित्व उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के नेतृत्व में बहुस्तरीय सुरक्षा एजेंसियों के पास रहेगा।
विज्ञापन
सावन मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यह मेला पूरे एक पखवाड़े तक आयोजित होता है। इस दौरान राम मंदिर में रोजाना दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मुख्य पर्व पर यह संख्या बढ़ सकती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की निगरानी करीब 800 हाई-रिजोल्यूशन सीसीटीवी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट कैमरों से की जाएगी, जो संदिग्ध गतिविधियों और भीड़ के दबाव पर तत्काल अलर्ट देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 15 हजार रुपये में बना फर्जी किसान, करा दिए डेढ़ करोड़ की जमीन के बैनामे, गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा की तैयारी: योगी सरकार चलाएगी अतिरिक्त बसें, निगरानी के लिए 24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की स्थिति में रामलला के दर्शन का समय बढ़ाया जाएगा, ताकि लंबी कतारों में लगे श्रद्धालुओं को जल्द दर्शन मिल सकें। सुरक्षा, दर्शन और भीड़ प्रबंधन को लेकर ट्रस्ट, पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। ट्रस्ट का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन के साथ अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम
सावन मेले में उमस और तेज धूप को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग पर बड़े पैमाने पर तिरपाल (शेड) लगाए गए हैं। यात्री सुविधा केंद्र से लेकर अंगद टीला निकासी मार्ग तक भी अब तिरपाल लगा दी गई है। इससे श्रद्धालुओं को तेज गर्मी व धूप से राहत मिलेगी। यही नहीं दर्शन पथ पर बिछाए गए मैट पर निरंतर पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं के पांव न जलें इसके साथ ही पेयजल, मिस्ट फैन, चिकित्सा सहायता, व्हीलचेयर, प्राथमिक उपचार केंद्र और अतिरिक्त स्वयंसेवकों की भी व्यवस्था की गई है।
एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्रा का कहना है कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की आधुनिक उपकरणों से जांच की जाएगी। एटीएस, पीएसी, सीआरपीएफ, पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और खुफिया इकाइयों को भी तैनात किया जाएगा। कंट्रोल रूम से पूरे परिसर की 24 घंटे निगरानी होगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी अलर्ट रहेगा।