सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Car of devotees returning from Ayodhya turns into a ball of fire, all passengers safe

Ayodhya : अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बनी आग का गोला, सभी यात्री सुरक्षित

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 27 May 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

कार में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा।
जानकारी के अनुसार कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। 

Ayodhya: Car of devotees returning from Ayodhya turns into a ball of fire, all passengers safe
आग लगने से जली कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार मंगलवार की रात अचानक आग का गोला बन गई। घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-27 स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर हुई। कार में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। आग लगते ही कार सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार वाहन सीएनजी कार बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed