फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya hotels full before Deepotsav

Ayodhya News: दीपोत्सव से पहले अयोध्या के होटल फुल, किराये में उछाल

Fri, 30 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya hotels full before Deepotsav
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की आहट के साथ ही पर्यटन और होटल कारोबार में रौनक बढ़ने लगी है। दीपों के पर्व पर प्रभु श्रीराम की नगरी के दिव्य वैभव का साक्षी बनने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए राम मंदिर और दीपोत्सव स्थल के आसपास स्थित होटलों, होमस्टे और गेस्ट हाउस में एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। कई होटलों में 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित हो चुके हैं।
विज्ञापन

बढ़ती मांग से होटल संचालकों को कारोबार में तेजी की उम्मीद है। वहीं, मांग बढ़ने के साथ कमरों के किराये में भी इजाफा हुआ है। दीपोत्सव स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित रामप्रस्थ होटल में पांच से आठ नवंबर तक सभी कमरे बुक हो चुके हैं। राम मंदिर से करीब 200 मीटर दूर स्थित राम होटल के भी 90 फीसदी कमरे आरक्षित हो गए हैं। होटल रामायणा और द नारायणा में करीब 70 फीसदी कमरों की बुकिंग हो चुकी है। सावर्थिया सदन और मानस भवन में भी लगभग इतनी ही बुकिंग हुई है।
विज्ञापन

होटलों के साथ होमस्टे और गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं की पसंद बन रहे हैं। होमस्टे संचालक ओमशंकर के मुताबिक, अयोध्याधाम के करीब 60 फीसदी होमस्टे दीपोत्सव के लिए बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद
होटल एसोसिएशन, अयोध्या के मंत्री अरुण अग्रवाल ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर अयोध्याधाम के होटलों, होमस्टे और गेस्ट हाउस में मांग काफी बढ़ गई है। अधिकांश होटलों में कमरे लगभग भर चुके हैं। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर और दीपोत्सव स्थल तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान रहता है। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के बाद गुजराती श्रद्धालुओं के जत्थे अयोध्या पहुंचते हैं। इसे देखते हुए बाद की तारीखों के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है। नवंबर में होटल कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।

अयोध्याधाम में ठहरने के इंतजाम
- होटल : 50
- गेस्ट हाउस : 120
- होमस्टे : 2,000

दीपोत्सव पर बढ़े होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे के किराये

श्रेणी पहले का किराया अब का किराया |

होटल 2,500 2,800–3,000
होटल 3,000 3,200–3,800
होटल 3,500 4,000–4,500
गेस्ट हाउस 1,500 1,700–2,000
गेस्ट हाउस 1,800 2,000–2,200
होमस्टे 1,000 1200–1,500
होमस्टे ₹1,500 1,800–2,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed