फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   one died in Bus collides with a pickup truck

Ayodhya News: बस ने पिकअप में मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 15 घायल

Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
one died in Bus collides with a pickup truck
हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे लोग।
अयोध्या। अयोध्या में स्नान-दर्शन कर गाजीपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप शुक्रवार देर शाम लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 16 लोगों की इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिकअप में कुल 19 लोग सवार थे। सभी अयोध्या में स्नान-दर्शन करने के बाद अपने घर गाजीपुर लौट रहे थे। शुक्रवार शाम करीब सात बजे उनका वाहन लखनऊ हाईवे पर दशमेश पेट्रोल पंप, भीखीपुर के पास पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गाजीपुर के महमूदपुर कुट्टिया निवासी सावित्री को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को ट्रॉमा सेंटर दर्शन नगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सीओ सिटी आशुतोष तिवारी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल :
हादसे में गाजीपुर जनपद के भैरवपुर निवासी बब्बन, गौरी शंकर, राजकुमार राजभर, राम कृत, बब्बन राजभर, रामचंद्र, अंबिका, जितेंद्र गुप्ता, सुरेश राम प्रजापति, विनोद गौड़, दिनेश राजभर, मनोज राजभर और राजेंद्र घायल हुए हैं। वहीं, रायपुर निवासी कैलाश चौहान और बल्लीपुर निवासी जोगेंद्र भी हादसे में चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed