{"_id":"6aaa5337fc910fb7a805df54","slug":"ayodhya-lieutenant-governor-taranjit-singh-sandhu-paid-obeisance-to-ram-lalla-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किए रामलला के दर्शन, मंदिर का अवलोकन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किए रामलला के दर्शन, मंदिर का अवलोकन किया
Wed, 16 Sep 2026 01:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:58 PM IST
सार
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने रामलला का दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया और निर्माण कार्य तथा मंदिर की शिल्पकला का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर की भव्य स्थापत्य शैली, नक्काशी और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बुधवार को अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने रामलला के साथ राम परिवार की भी विधि-विधान से पूजा की।
विज्ञापन
मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण अभियंता जगदीश आफले ने उनका सत्कार किया। इसके बाद संधू ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और निर्माण कार्य तथा मंदिर की शिल्पकला का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर की भव्य स्थापत्य शैली, नक्काशी और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
दर्शन-पूजन के दौरान संधू ने मंदिर की धार्मिक और स्थापत्य विशेषताओं को करीब से देखा। मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों एवं ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने उन्हें निर्माण कार्य की प्रगति और मंदिर की संरचना से संबंधित जानकारी भी दी।
विज्ञापन