{"_id":"69b926f8856ef969bd0a9c2f","slug":"ayodhya-president-s-visit-to-ayodhya-on-nav-samvatsar-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: नवसंवत्सर पर राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, राममंदिर में जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से करेंगी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: नवसंवत्सर पर राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, राममंदिर में जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से करेंगी प्रवेश
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या दौरे पर हैं। इस दौरान वो रामलला का दर्शन कर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह सुबह करीब 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
नवसंवत्सर के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से प्रस्थान के दौरान अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तिरंगा लहराकर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से चूड़ामणि चौराहा होते हुए राम पथ के जरिए आगे बढ़ेंगी।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर अयोध्यावासी उनका अभिनंदन करेंगे। जगह-जगह वैदिक आचार्य व वेदपाठी स्वस्तिवाचन के साथ स्वागत करेंगे, वहीं सांस्कृतिक मंचों पर कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। राष्ट्रपति राम मंदिर में जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से प्रवेश करेंगी।
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति लगभग चार घंटे रामनगरी में प्रवास करेंगी। इस दौरान वह राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना भी करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में उनका यह दूसरा अयोध्या दौरा है। तैयारी को कैसे भव्य रुप दिया जाए इसको लेकर प्रशासन तैयारी को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन