{"_id":"69b91d6d8694b14b50064121","slug":"video-video-navasavatasara-para-rashhatarapata-ka-ayathhaya-thara-ramamathara-ma-jagatagara-aathaya-shakaracaraya-thavara-sa-karaga-paravasha-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवसंवत्सर पर राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, राममंदिर में जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से करेंगी प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवसंवत्सर पर राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा, राममंदिर में जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से करेंगी प्रवेश
नवसंवत्सर के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह करीब 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से प्रस्थान के दौरान अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तिरंगा लहराकर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से चूड़ामणि चौराहा होते हुए राम पथ के जरिए आगे बढ़ेंगी।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर अयोध्यावासी उनका अभिनंदन करेंगे। जगह-जगह वैदिक आचार्य व वेदपाठी स्वस्तिवाचन के साथ स्वागत करेंगे, वहीं सांस्कृतिक मंचों पर कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। राष्ट्रपति राम मंदिर में जगतगुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से प्रवेश करेंगी।
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति लगभग चार घंटे रामनगरी में प्रवास करेंगी। इस दौरान वह राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना भी करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में उनका यह दूसरा अयोध्या दौरा है। तैयारी को कैसे भव्य रुप दिया जाए इसको लेकर प्रशासन तैयारी को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।