{"_id":"6a167ee951957bbbe4021485","slug":"ayodhya-roadways-bus-collides-with-parked-trailer-two-killed-nine-injured-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में भिड़ी रोडवेज बस, दो की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर खड़े ट्रेलर में भिड़ी रोडवेज बस, दो की मौत, नौ घायल
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 27 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ से लगभग 45 यात्रियों को लेकर संत कबीर नगर डिपो की बस गोरखपुर की ओर जा रही थी। रौनाही थाना क्षेत्र के जुबेरगंज बाजार के पास हाईवे किनारे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर मंगलवार की देर रात लगभग 1:30 बजे यात्रियों से भारी रोडवेज बस हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। जबकि, मामूली रूप से घायल आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया।
Trending Videos
लखनऊ से लगभग 45 यात्रियों को लेकर संत कबीर नगर डिपो की बस गोरखपुर की ओर जा रही थी। रौनाही थाना क्षेत्र के जुबेरगंज बाजार के पास हाईवे किनारे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में कुशीनगर जिले के कसपा थाना क्षेत्र के परेवा निवासी साबिर (54) और लखनऊ के गोमती नगर निवासी सुरेश कुमार (43) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी जनार्दन यादव (53), एम्स गोरखपुर के सिधारिया कुढ़ाघाट निवासी सूर्यांशु कुशवाहा (20), कुशीनगर के कुबेर स्थान निवासी देवेंद्र मिश्रा (52) ), देवरिया के जोगापुर तिवारी निवासी विमला देवी (60), उन्नाव के विद्यापुर थाना क्षेत्र के गौरी निवासी मानसी सिंह (30), लखनऊ के गुडब्बा थाना क्षेत्र के शिवपुर कल्याण निवासी विमल शर्मा, देवरिया के कोलवा थाना क्षेत्र के बीरा पट्टी निवासी समीर खान (17) और यहीं के सोनारिया निवासी सोनू कुमार सिंह (24) और भाटपार रानी निवासी शशि प्रकाश (28) घायल हो गए। थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।