सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cleanliness Drive Conducted at Guptar Ghat; 1,000 Kilograms of Plastic Waste Removed

Ayodhya News: गुप्तारघाट पर चला स्वच्छता अभियान, 1000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा हटाया

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 24 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness Drive Conducted at Guptar Ghat; 1,000 Kilograms of Plastic Waste Removed
गुप्तारघाट पर स्वच्छता अ​​भियान के दौरान मौजूद संस्थाओं के लोग।
विज्ञापन
अयोध्या। पवित्र सरयू नदी को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से गुप्तारघाट पर एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की गई। यह पहल ''''नमामि गंगे'''', ''''मिशन ग्रीन अयोध्या'''', नगर निगम अयोध्या और कैंट अयोध्या की संयुक्त टीम ने की।
Trending Videos


स्वयंसेवकों ने सरयू तट और जल क्षेत्र से प्लास्टिक, सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन हटाई। एकत्रित कचरे को नगर निगम की मदद से उचित निस्तारण के लिए भेजा गया। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला गंगा समिति अयोध्या के जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि सरयू नदी हमारी आस्था और जीवन रेखा है। इसे स्वच्छ रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। योग गुरु रामसुफल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सरयू में कूड़ा-कचरा न डालें। मिशन ग्रीन अयोध्या के अध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे। लोगों को नदियों में अपशिष्ट न डालने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के अंत में सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों से अपील की। उनसे कहा गया कि वे सरयू नदी में प्लास्टिक, पॉलिथीन और पूजा सामग्री प्रवाहित न करें। इसके बजाय डस्टबिन का उपयोग करें। यह स्वच्छ और हरित अयोध्या के निर्माण में सहयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed