{"_id":"6a141a0a71288e5e8f019068","slug":"video-ayathhaya-ma-avathha-bkara-mada-btha-karana-ka-maga-thharama-sana-na-sapa-janiapana-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अवैध बकरा मंडी बंद कराने की मांग, धर्म सेना ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अवैध बकरा मंडी बंद कराने की मांग, धर्म सेना ने सौंपा ज्ञापन
अयोध्या में धार्मिक संगठन धर्म सेना भारत ने शहर में कथित रूप से संचालित अवैध बकरा मंडी को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है। संगठन के प्रमुख संतोष दुबे ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बताया कि रामपथ से आर्य कन्या इंटर कॉलेज से नियावां जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से कुरैश बकरा मंडी संचालित की जा रही है। इससे छात्राओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि मंडी के कारण क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैली रहती है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को दिक्कत होती है। संतोष दुबे ने आरोप लगाया कि पूर्व में शिकायत पर प्रशासन ने मंडी बंद कराई थी, लेकिन संचालकों पर कार्रवाई न होने से दोबारा संचालन शुरू हो गया। धर्म सेना ने अवैध मंडी को तत्काल सील करने, संचालकों के खिलाफ कार्रवाई तथा क्षेत्र में संचालित चमड़ा गोदाम की जांच कर उसे जब्त करने की मांग की है। इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।