सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM gifts development projects worth 669 crore

Ayodhya News: सीएम ने दी 669 करोड़ की विकास की सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 19 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
CM gifts development projects worth 669 crore
परिक्रमा पथ पर ​स्थित वैक्स म्यूजियम के निकट आयोजित सभा में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व
विज्ञापन
अयोध्या/रुदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या को 669 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। नगर निगम क्षेत्र के लिए 291 करोड़ रुपये की लागत वाली 245 परियोजनाओं और रुदौली तहसील क्षेत्र के लिए 378 करोड़ रुपये की लागत वाली 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।


नगर निगम क्षेत्र में 47 परियोजनाओं का लोकार्पण और 198 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें रामायण वैक्स म्यूजियम, जोनल कार्यालय का प्रशासनिक भवन, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, स्मार्ट स्कूल परियोजनाएं, वर्किंग वुमन हॉस्टल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुदौली स्थित मां कामाख्या धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया और मां कामाख्या धाम स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज मंझनपुर-मवई, मंडलीय प्रयोगशाला, नवीन रजिस्ट्री कार्यालय, बाबा बाजार नवीन थाना भवन और महर्षि वामदेव से संतभीखा दास होते हुए मेघा मुनि आश्रम मार्ग का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


इसके अलावा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के 28 किलोमीटर हिस्से, महर्षि मेघा मुनि आश्रम के सुंदरीकरण, गणेशपुर बृहद गोशाला, डॉ. भीमराव अंबेडकर कुढ़ा सादात पार्क के सुंदरीकरण और अमोनी घाट पर गोमती नदी के स्वीकृत पुल परियोजना का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को 15 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, चेक, आवास की चाबियां और स्वीकृति पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गायत्री देवी को 525 स्वयं सहायता समूहों के लिए 7.87 करोड़ रुपये तथा शीला देवी को 500 स्वयं सहायता समूहों के लिए 7.50 करोड़ रुपये का सीसीएल चेक दिया गया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अनुज यादव को पांच लाख रुपये, विनीता को 4.43 लाख रुपये और सत्येंद्र को 2.60 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। ओडीओपी योजना में अनूप सिंह और भाग्यलक्ष्मी सिंह को 25-25 लाख रुपये के चेक दिए गए।

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत किरण और शिवानी को आवास की चाबियां प्रदान की गईं। विद्युत सखी पिंकी यादव और राजेश्वरी को थर्मल प्रिंटर वितरित किए गए। पीएम सूर्य घर योजना के तहत गुलाब चंद्र कौशल और भीष्म नारायण को स्वीकृति पत्र दिए गए। कृषि विभाग की योजनाओं के अंतर्गत खुशीराम और लल्लन प्रसाद को वर्मी कम्पोस्ट खाद किट और राजबख्श सिंह और रामयश को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed