सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Action initiated in Ram Mandir donation embezzlement case; 40 employees removed from counting duty.

Ayodhya: राम मंदिर दानराशि गबन मामले में बड़ा अपडेट, गणना कार्य से 40 कर्मचारी हटाए गए, गणना टीम बदली गई

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 22 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि के गबन मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट एसआईटी ने तैयार कर ली है। वहीं, जांच के दौरान राम मंदिर में दान की गणना कार्य से जुड़े लगभग 40 कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

Ayodhya: Action initiated in Ram Mandir donation embezzlement case; 40 employees removed from counting duty.
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

राम मंदिर दान प्रकरण की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट लगभग 150 पन्नों की है, जबकि जांच से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को सात पेन ड्राइव में संकलित किया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात एसआईटी की टीम अग्रिम रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ रवाना हो गई थी। चर्चा है कि सोमवार को यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जा सकती है।



जांच के दौरान राम मंदिर में दान की गणना कार्य से जुड़े लगभग 40 कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उनकी निगरानी व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच में जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका तय कर ली गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति रिपोर्ट में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर के दान में डाका: 'नकदी और जेवरात पार होते रहे...', इसलिए पुलिस ने नहीं किया शक; ये भी रही बड़ी वजह
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चंदा गबन: चोरी से लेकर लापरवाही, केंद्र सरकार ने किया था ट्रस्ट का गठन, PMO भी भेजी गोपनीय रिपोर्ट


इधर, यह भी चर्चा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारियों ने भी मामले की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्तर पर भेज दी है। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई होनी है। याचिका में दान राशि प्रकरण की जांच सीबीआई अथवा किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं कि एसआईटी की जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed