{"_id":"6a4f8a9d48c19104d905c4ea","slug":"deadline-extended-to-july-20-for-free-o-level-and-ccc-computer-training-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1820137-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुफ्त ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 20 जुलाई तक बढ़ी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुफ्त ओ लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 20 जुलाई तक बढ़ी तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निशुल्क ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 20 जुलाई निर्धारित की गई है। योजना का लाभ केवल ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिन्होंने पहले विभाग की निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का लाभ नहीं लिया है। हालांकि, जिन्होंने पहले केवल सीसीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वे ओ लेवल पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिले में विट्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट देवकाली, एमके ग्रामोद्योग विकास एवं प्रशिक्षण समिति वजीरगंज, दिशा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी उसरू और शोभा प्रौद्योगिक एवं प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों से कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन की हार्ड कॉपी 20 जुलाई तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।