{"_id":"6a95b8e55a975386a80d2524","slug":"demand-for-case-against-three-including-champat-lawyers-block-ram-path-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1898826-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चंपत सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट की मांग, अधिवक्ताओं ने राम पथ किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चंपत सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट की मांग, अधिवक्ताओं ने राम पथ किया जाम
Mon, 31 Aug 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
रामपथ जाम करके दि फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के जिलाध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व मे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अधिवक्ताओं ने सोमवार को राम पथ जाम कर दिया। संघ की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से नाराज हजारों अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर ‘चढ़ावा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे लगाए। अचानक हुए प्रदर्शन से राम पथ पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता राम पथ पर जुटे। सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात किया गया। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे थाना राम जन्मभूमि में संघ की ओर से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
मामला बढ़ता देख राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण के विवेचक एवं सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को मौके पर बुलाया गया। संघ अध्यक्ष के साथ उनकी वार्ता कराई गई। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि संघ की तहरीर के आधार पर विवेचक अधिवक्ताओं के बयान दर्ज करेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने आंदोलन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि संघ की मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कचहरी परिसर में पुलिस के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी और अदालतों में पुलिस की पैरवी करने वाले पैरोकारों को भी कचहरी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
महंत की मुलाकात भी बनी चर्चा का विषय
आंदोलन से पहले अयोध्या के एक चर्चित महंत के अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से मिलने की चर्चा भी कचहरी में रही। बताया गया कि महंत ने अध्यक्ष के अलावा कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की। इसके कुछ समय बाद ही संघ की बैठक बुलाई गई और बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अधिवक्ता राम पथ पर उतर आए। प्रदर्शन में संघ उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य अमित वर्मा, बद्री प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष संजीव दूबे, विजय बहादुर सिंह, अरविंद सिंह, सूर्य नारायण सिंह, पूर्व मंत्री राम शंकर यादव, आलोक खरे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।