{"_id":"6a95bb4fbdc64c77bb012d7a","slug":"video-lkhanauu-rathal-sa-aaya-yavaka-tavara-para-caugdhha-palsa-na-samajhakara-utara-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रुदौली से आया युवक टॉवर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रुदौली से आया युवक टॉवर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा
अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग को लेकर एक युवक सोमवार को लखनऊ में दारुलशफा के पास टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बाबा बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर जनक गांव निवासी अंकुर सिंह पुत्र रामकरण सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह अपने चाचा और पट्टीदार के खिलाफ दर्ज विवाद में कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। इसी मांग को लेकर वह दारुलशफा के पास टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी प्रयास के बाद युवक टावर से नीचे उतर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।