{"_id":"6a956ad1ac0e5024e7054797","slug":"video-basic-training-program-launched-for-newly-elected-panchayat-representatives-in-dharampur-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: धर्मपुर में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: धर्मपुर में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था, उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं पंचायतों के प्रभावी संचालन की जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने किया। इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक संजय पराशर तथा एसईवीपीओ बालम राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागके तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के सुचारू संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायतराज प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, दायित्वों, कार्यप्रणाली, ग्राम सभा तथा विकासात्मक योजनाओं के संबंध में बुनियादी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत निरीक्षक संजय पराशर तथा एसईवीपीओ बालम राम ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा प्रशिक्षण को पंचायतों के बेहतर संचालन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।