{"_id":"6a9510c34075946aad0820f8","slug":"video-people-poured-out-their-anguish-at-amar-ujala-samvad-in-noidas-sector-71-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सेक्टर-71 में त्योहार पर भी नहीं मिलता गंगाजल, अमर उजाला संवाद में छलका लोगों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सेक्टर-71 में त्योहार पर भी नहीं मिलता गंगाजल, अमर उजाला संवाद में छलका लोगों का दर्द
नोएडा सेक्टर-71 के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में अपनी समस्याएं रखीं। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी होती है। नवरात्र से दशहरा तक गंगाजल की सप्लाई बंद हो जाती है और नलों में हफ्ते में 3 से 4 बार गंदा पानी आता है।
मेट्रो अपार्टमेंट की हालत जर्जर
मेट्रो अपार्टमेंट के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि सभी बिल्डिंगों के कॉमन जीने जर्जर हो चुके हैं, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जमीन और बिल्डिंग प्राधिकरण की होने से मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी प्राधिकरण की है।
बिजली-पानी और सुरक्षा के मुद्दे
निवासियों ने बताया कि सीवर लाइन पुरानी और क्षतिग्रस्त है। आंधी-बारिश में घंटों बिजली गुल रहती है। शाम होते ही पार्कों में अराजक तत्वों का कब्जा हो जाता है, पुलिस गश्त नहीं होती। पार्क की सफाई के लिए सफाई कर्मचारी नहीं आते, लोगों को खुद पार्क साफ करना पड़ता है।
निवासियों ने 2-3 नए ट्यूबवेल लगाने, एफओबी को यू-टर्न के पास शिफ्ट करने और स्पीड ब्रेकर पर संकेतक लगाने की मांग की है।लोंगो ने कहा पुलिस गश्त न होने से बढ़ गई हैं घटनाएं चैन व फोन छिनैती हर दिन की आम बात है। गंदे पानी और बदहाल पार्को को लेकर भी जाहिर किया गुस्सा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।