{"_id":"6a8742655430ab37980e1450","slug":"elderly-person-injured-after-being-hit-by-a-bike-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-156844-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाइक की चपेट से बुजुर्ग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाइक की चपेट से बुजुर्ग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
Thu, 20 Aug 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। पछियाना गांव के अच्छेलाल कनौजिया (65) बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बीकापुर मोड़ के पास बाइक की चपेट में आ गए। बताया जा रहा कि अच्छेलाल सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे। सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया गया। वहां डॉ. सुशील प्रकाश यादव और फार्मासिस्ट सीपी वर्मा ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। (संवाद)