{"_id":"69ee41effc933fba4a074904","slug":"frustrated-they-laid-out-cots-at-the-gas-agency-at-night-to-wait-for-a-cylinder-ayodhya-news-c-97-1-ayo1012-148167-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: परेशान हुए तो गैस के लिए एजेंसी पर रात में बिछाई चारपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: परेशान हुए तो गैस के लिए एजेंसी पर रात में बिछाई चारपाई
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर में गैस के लिए आधी रात बिछाई चारपाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीकापुर। कस्बे में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं और उन्हें सिलिंडर के लिए रातभर लाइन में लगना पड़ रहा है। एक उपभोक्ता आधीरात में चारपाई लेकर लाइन लगाने पहुंच गया। लोग बता रहे हैं कि बुकिंग के बाद भी एक सप्ताह से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है।
कस्बे में भारत गैस एजेंसी के कार्यालय पर भोर से ही भीड़ लग रही है। खजुरहट बाजार में सड़क पर गैस वितरण के लिए वाहन दोपहर करीब 12 बजे आता है। नंबर लगाने के लिए उपभोक्ता एक दिन पहले रात से ही पहुंचकर सिलिंडर के लिए लाइन लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग रात 12 बजे से सिलिंडर की लाइन में लगे हैं, कुछ चारपाई पर वहीं लेटे हुए हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। मोहम्मद शाहिद ने बताया कि 13 अप्रैल को गैस की बुकिंग कराई थी। उसके बाद भी उन्हें गैस नहीं मिली है। रात 12 बजे से लाइन में लगना पड़ रहा है। संजय गुप्ता ने भी रात एक बजे से लाइन में होने की बात कही।
इनसेट
एजेंसी ने वितरण का दावा
चंद्रभूषण, जयप्रकाश, मोहम्मद शानू और शैलेंद्र शुक्ला सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एक सप्ताह से पहले बुकिंग होने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिली है। रसोई गैस मिलने की उम्मीद में उन्हें भोर में ही आना पड़ा, ताकि उनका नंबर लग सके। शादी-विवाह के समय में गैस की अधिक जरूरत होने के कारण लोग प्रभावशाली लोगों से फोन कराने और जुगाड़ लगाने को मजबूर हैं। वहीं, बीकापुर स्थित भारत अमर रसोई गैस पॉइंट के संचालक अमर ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति रोज हो रही है और नियमानुसार वितरण किया जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X