{"_id":"69ef05bb6dcf0f9aeb04a047","slug":"video-video-pata-ka-data-sa-ghara-sa-naraja-hakara-nakal-bcaca-palsa-ka-tataparata-sa-sakashal-mal-parajana-ka-cahara-khal-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिता की डांट से घर से नाराज होकर निकला बच्चा, पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला, परिजनों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिता की डांट से घर से नाराज होकर निकला बच्चा, पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला, परिजनों के चेहरे खिले
तारुन क्षेत्र के तारड़ीह गांव निवासी कमलेश यादव का 12 वर्षीय पुत्र आर्यन रविवार को दिन में दो बजे पिता की डांट से नाराज होकर कहीं चला गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 और चौकी गयासपुर में सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ खोजबीन शुरू कर दी। चौकी प्रभारी गयासपुर विक्रम सिंह को सोमवार सुबह लगभग 8 बजे बच्चा मंगापुर भट्ठा के पास सकुशल मिल गया। पुलिस बच्चे को चौकी लाई और परिजनों के सामने पूछताछ के बाद सकुशल परिजनों को सौंप दिया।
बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने चौकी गयासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए चौकी प्रभारी गयासपुर विक्रम सिंह का आभार जताया। क्षेत्र में भी पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।