{"_id":"69ef15e2f3b3a69bbe0d1f41","slug":"video-video-mahal-aarakashhanae-ka-lkara-vapakashha-para-brasa-kashha-matara-saraya-paratapa-shaha-2029-ma-lga-hana-ka-kaya-thava-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर बरसे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 2029 में लागू होने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर बरसे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 2029 में लागू होने का किया दावा
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या पहुंचकर महिला जन आक्रोश अभियान के तहत विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके पर महिलाओं के साथ “विश्वासघात” का आरोप लगाया। शाही ने कहा कि विपक्ष ने 33% महिला आरक्षण के रास्ते में बाधाएं डालीं। उन्होंने बताया कि 2026 की जनगणना और परिसीमन के बाद 2029 के चुनाव में आरक्षण लागू होगा। उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर देश भर की महिलाएं आक्रोशित हैं और सड़कों पर उतर रही हैं। वहीं अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए PDA को “सिर्फ चुनावी नारा” बताया। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।