{"_id":"69ee41cc1300e9d0590e6be9","slug":"rudauli-mla-meets-chief-minister-discusses-development-ayodhya-news-c-97-1-ayo1010-148144-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुख्यमंत्री से मिले रुदौली विधायक, विकास पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुख्यमंत्री से मिले रुदौली विधायक, विकास पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाबा बाजार। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक ने मुख्यमंत्री को रुदौली क्षेत्र में चल रही और स्वीकृत विकास परियोजनाओं, खासकर सड़कों के चौड़ीकरण और पुल निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त चिकित्सालय रुदौली और राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कुशहरी में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर की स्थापना पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही, नगर पालिका परिषद रुदौली के विस्तारित क्षेत्र में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग भी रखी गई, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। रामचंद्र यादव ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झलकारी बाई की स्थापित मूर्ति के भव्य अनावरण के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X