फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Inquiry against Panchayat Secretary and ADO (Panchayat) for filing an incorrect report

Ayodhya News: गलत रिपोर्ट लगाने पर पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत की जांच

Mon, 17 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 17 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Inquiry against Panchayat Secretary and ADO (Panchayat) for filing an incorrect report
सोहावल। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत पर गलत रिपोर्ट लगाने का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। पिलखावा निवासी प्रेम प्रकाश पांडेय की जमीन संबंधी शिकायत में गलत रिपोर्ट लगाए जाने की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी सोहावल को पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 142 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ करीब सवा बजे तहसील पहुंचे और लगभग ढाई बजे तक फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सुबह से ही तहसील परिसर में फरियादियों की भीड़ लगी रही। शिकायत दर्ज कराने के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
विज्ञापन

करीब 11:30 बजे पंजीकरण काउंटर खोला गया और इसके 15 मिनट बाद शिकायतों की सुनवाई शुरू हुई। जिलाधिकारी के पहुंचने का इंतजार कर रहे बड़ी संख्या में फरियादी सीधे उनके समक्ष अपनी शिकायत रखने के लिए जुटे रहे। हालांकि, समय से पहले पंजीकरण बंद होने के कारण कई फरियादी जिलाधिकारी के सामने अपनी समस्या नहीं रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ अधिकारी रहे गैरहाजिर
समाधान दिवस में डीएफओ और डीआईओएस समेत नौ विभागीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने की बात सामने आई। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए। वहीं, हल्का लेखपाल देशदीपक की लापरवाही और क्षेत्र में न रहने की शिकायत भी सामने आई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार से मामले में आख्या मांगी है।
केस एक
सोहावल निवासी साधूराम ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। वहीं, साहबदीन पांडेय ने पूरे झलिहन चकमार्ग से जुड़ी समस्या उठाई। मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाई। सोहावल निवासी अमरजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विरुद्ध करीब 10 लाख रुपये की बकायेदारी की शिकायत की। शिकायत पर सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ. आकांक्षा वर्मा को तलब किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

केस दो
कई शिकायतों के बाद भी नहीं लगा खड़ंजा
मिल्कीपुर। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम पवन कुमार शर्मा और तहसीलदार लखनलाल सिंह राजपूत ने शिकायतें सुनीं। कुल 149 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 15 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तालढोली गांव निवासी अनिल मिश्र ने बताया कि गांव में आवागमन के लिए कच्चा रास्ता है। खड़ंजा लगवाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। तहसीलदार ने मामले में आ रही बाधा दूर कर बीडीओ अमानीगंज को शीघ्र खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिए। अलीपुर खजूरी गांव निवासी विनोद कुमार ने नवीन परती की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की।


केस तीन
शिकायत लेकर पहुंची महिला बेहोश
बीकापुर। समाधान दिवस के दौरान करीब 45 वर्षीय मीरा देवी शिकायत पत्र लेकर पहुंचीं और अचानक चक्कर आने से अचेत होकर गिर पड़ीं। अधिकारियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजकर भर्ती कराया। करीब दो घंटे के उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य हुई। तारुन क्षेत्र के केवलापुर तकमीनगंज निवासी मीरा देवी ने बताया कि वह गाटा संख्या 576, रकबा 0.090 हेक्टेयर भूमि पर घर बनाकर परिवार के साथ रह रही हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोग वहां गंदगी फैलाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में समाधान दिवस और तहसील दिवस में तीन दर्जन से अधिक शिकायतें की जा चुकी हैं। करीब छह माह पहले लेखपाल ने पैमाइश भी की थी, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed