{"_id":"6a68e0723e489397e403adda","slug":"investigation-into-ram-mandir-offering-theft-moves-forward-anil-mishra-s-statement-to-be-recorded-now-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: आगे बढ़ी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच, अब अनिल मिश्रा का दर्ज होगा बयान, शुरू हुई प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: आगे बढ़ी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच, अब अनिल मिश्रा का दर्ज होगा बयान, शुरू हुई प्रक्रिया
Tue, 28 Jul 2026 11:41 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:41 PM IST
सार
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच नई एसआईटी के गठन के कारण सुस्त पड़ी हुई थी। मामले में बैंककर्मियों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब नई एसआईटी बनने के बाद जांच की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब आगे बढ़ गई है। विवेचक ने हाल ही में बैंककर्मियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि सबसे पहले डॉ. अनिल मिश्रा से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने नई एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। पूरे मामले की जांच आईपीएस अधिकारियों की निगरानी में करने की बात भी कही गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद जिले में पहले से चल रही पुलिस की जांच सुस्त पड़ गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: झमाझम बारिश से नहाया प्रदेश, बुधवार को इन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 30 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में जल्द शुरू हो सकता हैं मस्जिद का निर्माण, 300 करोड़ की परियोजना घटकर पांच करोड़ हुई
उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रदेश सरकार ने लखनऊ के आईजी किरण एस के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। इसमें अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर को भी शामिल किया था। एसआईटी के गठन के बाद ही जिले में जांच फिर से रफ्तार पकड़ने लगी है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इसी बीच गणना कार्य से जुड़े बैंक कर्मियों से पूछताछ की है, जिससे कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। अब इस कार्य की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारी से भी पूछताछ की तैयारी है।
सूत्रों के अनुसार सबसे पहले ट्रस्टी रहे डॉक्टर अनिल मिश्रा का बयान ही दर्ज किया जाना है। उन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी है। एसआईटी बैंकिंग पक्ष से सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर उनसे सवाल कर सकती है। हालांकि किसे और कब नोटिस जारी किया जाएगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अनिल मिश्रा के बयान पर नजर
अनिल मिश्रा के बयान पर सबकी नजर टिकी है। माना जा रहा है कि एसआईटी उनसे चढ़ावे की रकम से जुड़ी व्यवस्था और संबंधित रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ले सकती है। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर गोपाल राव से भी पूछताछ की जा सकती है।
अभी तक नहीं हुई नई एसआईटी की बैठक
संभावना जताई जा रही थी कि नई एसआईटी गठित होने के बाद उसके सदस्यों की जल्द ही बैठक होगी। सभी पहलुओं पर विचार करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी, लेकिन तीसरे दिन भी एसआईटी की बैठक नहीं हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले की जांच आगे बढ़ने का दावा कर रहे हैं।