फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Jagdish Afle to become Secretary of Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, जगदीश आफले होंगे सचिव; संभालेंगे दैनिक कामकाज

Wed, 29 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Updated Wed, 29 Jul 2026 11:41 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। जगदीश आफले को सचिव की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। ये दैनिक कामकाज का संचालन संभालेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jagdish Afle to become Secretary of Ram Mandir
राम मंदिर। - फोटो : ट्रस्ट

विस्तार

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को और व्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। ट्रस्ट ने पहली बार सचिव का पद सृजित करने का निर्णय लिया है। इस पद के लिए राम मंदिर निर्माण परियोजना के प्रबंधक इंजीनियर जगदीश आफले का नाम तय किया गया है। उनकी नियुक्ति पर दो सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में औपचारिक मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन


अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने पुष्टि किया कि सचिव पद के लिए जगदीश आफले का नाम प्रस्तावित किया गया है। वहीं, ट्रस्ट के प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए भी कई नामों पर विचार चल रहा है, लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार सचिव मंदिर प्रशासन और ट्रस्ट के बीच समन्वय की प्रमुख कड़ी होंगे। ट्रस्ट की बैठकों में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन, विभिन्न समितियों के कार्यों का समन्वय, प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी, विभागों के बीच तालमेल, परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा और दैनिक संचालन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सचिव के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रस्ट के निर्णयों को समयबद्ध तरीके से लागू कराने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी सचिव की अहम भूमिका होगी। महाराष्ट्र के पुणे निवासी जगदीश आफले लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed