फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kolkata woman molested at hotel

Ayodhya News: होटल में कोलकाता की महिला से छेड़छाड़, एफआईआर

Fri, 28 Aug 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 28 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kolkata woman molested at hotel
अयोध्या। दंत धावन कुंड क्षेत्र स्थित एक होटल में कोलकाता की 42 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने अयोध्या निवासी हर्षित के खिलाफ कोलकाता के फूलबागान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोपी को सिक्योरिटी सर्विस का निदेशक बताया है। मामला जांच के लिए अयोध्या पुलिस को स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, वह 28 मई को फूड एवं रेस्टोरेंट कारोबार के सिलसिले में अयोध्या आई थी और मंदिर गेट के सामने होटल में ठहरी थी। आरोप है कि सुबह करीब 10:35 बजे हर्षित उससे मिलने पहुंचा और दरवाजा खुलते ही जबरन कमरे में घुसकर अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसी दौरान आरोपी के मोबाइल पर किसी का कॉल आने पर उसका ध्यान भटका और महिला ने खुद को छुड़ाकर शोर मचाया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में फोन कर आरोपी ने माफी मांगी और पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अयोध्या कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed