फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Laddus arrived from Tirupati Balaji for Ramlala Amitabh Bachchan will reach Ayodhya by chartered plane

रामोत्सव: रामलला के लिए तिरुपति बाला जी से पहुंचे लड्डू, चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचेंगे अमिताभ बच्चन

Sat, 20 Jan 2024 11:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 11:12 PM IST
सार

रामलला के लिए तिरुपति बाला जी से लड्डुओं की भेंट भेजी गई है। यह भेंट शनिवार को रामनगरी पहुंच गई। वहीं अतिथियों का आगमन भी शुरू हो गया है। हालांकि अमिताभ बच्चन चार्टर्ड प्लेन से उसी दिन अयोध्या पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Laddus arrived from Tirupati Balaji for Ramlala Amitabh Bachchan will reach Ayodhya by chartered plane
रामलला के लिए तिरुपति बाला जी से पहुंचे लड्डू, चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचेंगे अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है। वहीं कई अतिथि सीधे सोमवार को ही रामनगरी पहुंचेंगे। वहीं श्रीरामलला के लिए देशभर से भेजी जा रही भेंट भी पहुंच रही है। शनिवार को  तिरुपति बाला जी से रामलला के लिए भेजे गए लड्डू भी पहुंच गए।

विज्ञापन

चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या पहुंचेंगे अमिताभ बच्चन

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले राज्य अतिथियों की संख्या करीब 600 हो गई है। राज्य अतिथि लखनऊ और अयोध्या पहुंचेंगे। महानायक अमिताभ बच्चन और फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से सीधे अयोध्या पहुंचने की खबर है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्य अतिथियों की संख्या पांच सौ छह थी। लेकिन, अब करीब 600 बताई गई है। इनमें लगभग तीन सौ राज्य अतिथि सीधे अयोध्या पहुंचेंगे। अन्य के लखनऊ पहुंचने की सूचना है। अयोध्या और लखनऊ में पूरा प्रशासन व्यवस्था में लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिरुपति बाला जी से रामलला के लिए पहुंचा लड्डू

तिरुमल तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट की ओर से तीन टन लड्डू शनिवार को जहाज से एयरपोर्ट पहुंचा। अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को यह भेंट किया गया। महापौर ने इस उपहार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया। विमान से 343 बक्सों में यह लड्डू यहां पहुंचा था। इसे 16 छोटे वाहनों से ले जाया गया। तिरुपति से आए लड्डू प्रसाद को प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले अतिथियों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed