सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mayor inaugurates 45th edition of State Level Day-Night Volleyball Competition

Ayodhya News: महापौर ने राज्य स्तरीय डे-नाइट वालीवाल प्रतियोगिता के 45 वें संस्करण का किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Mar 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Mayor inaugurates 45th edition of State Level Day-Night Volleyball Competition
विज्ञापन
मिल्कीपुर। कुचेरा बाजार में पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित हरिनाथ तिवारी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय डे नाइट वालीवाल प्रतियोगिता के 45वें संस्करण का शुभारंभ महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। इसके पूर्व महापौर ने स्व. पूर्व विधायक पंडित हरिनाथ तिवारी व परमेश्वर नाथ तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता में बाराबंकी, आजमगढ़, रायबरेली, अयोध्या, गोरखपुर की छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
Trending Videos

इस मौके पर पर महापौर ने कहा कि राजनीति से बड़ा कोई खेल नहीं है। खेल का मैदान हमें यह सीख देता है कि एक दूसरे का सहयोग कैसे लेना है। कैसे विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना है। कैसे टीम भावना से आगे बढ़ना है,यह बहुत कुछ खेल का मैदान तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डोगरा रेजिमेंट व कुचेरा बाजार की टीमों के बीच 21 अंक के एक सेट में खेला गया। इसमें डोगरा रेजिमेंट की टीम ने 21-15 के अंतराल से जीत दर्ज की। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक विनय तिवारी, मो़ वसीम खान, अनिल दूबे, शिवकुमार पांडेय, शीतला प्रसाद बाजपेई, विजय कुमार उपाध्याय, कृष्ण केवल मिश्र, मनोज तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed