{"_id":"69b7cdfbfb6a51c78c07f511","slug":"video-ayathhaya-ma-saldara-ka-kallta-ka-lkara-sapa-mahal-vaga-ka-karayakaratao-na-kaya-paratharashana-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सिलिंडर की किल्लत को लेकर सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सिलिंडर की किल्लत को लेकर सपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अयोध्या में गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी की महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। महिलाओं ने गैस सिलिंडर को सफेद कपड़े में लपेटकर उस पर फूल माला चढ़ाकर सांकेतिक विरोध किया। सरोज यादव ने कहा कि शहर और गांव दोनों जगह गैस सिलिंडर की भारी कमी है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस न मिलने से घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। बच्चे भूखे स्कूल जा रहे हैं। सपा महिला विंग ने सरकार से गैस की आपूर्ति जल्द सुचारू कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।