सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   NEET UG: 97 Percent of Candidates Appeared for the Exam

नीट यूजी: परीक्षा में 97 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 03 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
NEET UG: 97 Percent of Candidates Appeared for the Exam
मनोहर लाल इंटर कॉलेज में जांच करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से रविवार को नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुई। कुल 5177 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5042 ने परीक्षा दी। जिले में 97.40 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि 135 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक एक ही पाली में हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न कठिन थे। वहीं, बायोलॉजी के प्रश्न आसान रहे। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया था। प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित थे।
Trending Videos




सुरक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्र का स्तर

केंद्रों के अंदर और बाहर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। एडीएम एफआर अमित भट्ट ने बताया कि कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं मिली। नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों के अनुसार, इस वर्ष प्रश्नपत्र का स्तर मिश्रित रहा। प्रश्नपत्र में कुल 180 प्रश्न थे, जिनमें 90 बायोलॉजी, 45 फिजिक्स और 45 केमिस्ट्री के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार विज्ञान का पेपर पिछली बार की तुलना में सरल लगा। फिजिक्स में कुछ सवाल लंबे और कठिन थे, लेकिन जिनका कॉन्सेप्ट क्लियर था, उनके लिए हल करना संभव था। कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा। - अभिषेक वर्मा, पूरा बाजार

इनसेट
पेपर का पैटर्न लगभग वही था, लेकिन केमिस्ट्री में कुछ नए प्रकार के प्रश्न देखने को मिले। कुल 180 सवालों में टाइम मैनेज करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। बायोलॉजी ने राहत दी। फिजिक्स के प्रश्नों को हल करने में ज्यादा समय देना पड़ा। - सचिन कुमार, बीकापुर इनसेट
प्रश्न थोड़े लंबे थे, खासकर फिजिक्स में। लेकिन पिछले साल के पेपर का कॉन्सेप्ट इस बार भी काम आया। बायोलॉजी काफी आसान रही और स्कोरिंग सेक्शन साबित हो सकती है। -अनन्या पाठक, सोहावल
इनसेट
पेपर ठीक था और संतुलित लगा। बायोलॉजी आसान रही, जबकि फिजिक्स में थोड़ा सोचने वाला समय लगा। केमिस्ट्री भी ठीक-ठाक रही। पेपर अच्छा गया और ज्यादा कठिन नहीं लगा। -दिव्या भारती, देवकाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed