Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   New dress code implemented at Ram Mandir staff count offerings while wearing pocketless dungarees

अयोध्या: राम मंदिर में बिना जेब की डांगरी पहनकर चढ़ावे की गिनती कर रहे कर्मचारी, नया ड्रेस कोड लागू

Fri, 27 Nov 2026 08:04 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Nov 2026 08:04 PM IST
सार

राम मंदिर में कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू हो गया है। अब कर्मी बिना जेब की डांगरी पहनकर चढ़ावे की गिनती कर रहे हैं। तीन स्तर पर प्रवेश और दो जगह जांच के बाद ही काउंटिंग रूम में प्रवेश मिल रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
New dress code implemented at Ram Mandir staff count offerings while wearing pocketless dungarees
राम मंदिर।

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दरबार में आने वाले चढ़ावे की गिनती अब पहले की तरह नहीं होगी। चढ़ावे की रकम की सुरक्षा और काउंटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए हैं। अब कैश की गिनती करने वाले कर्मचारियों को बिना जेब वाली विशेष डांगरी पहनना होता है। यह व्यवस्था लागू हुए एक पखवाड़ा बीत चुका हैं।

विज्ञापन


चढ़ावे की गिनती के दौरान अब सुरक्षा और निगरानी के लिए कई स्तर की व्यवस्था की गई है। काउंटिंग के समय एसआईएस सिक्योरिटी के पांच कर्मचारी निगरानी में तैनात रहते हैं। इसके अलावा चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है। काउंटिंग प्रक्रिया में दो बैंककर्मी और ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। 
विज्ञापन


इस तरह नकदी की गिनती के दौरान सुरक्षा एजेंसी, पुलिस, बैंक और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहती है। काउंटिंग में लगे कर्मचारियों की आवाजाही पर भी नियंत्रण बढ़ाया गया है। अब कर्मचारियों की तीन स्तर पर एंट्री दर्ज होती है। दो स्थानों पर उनकी जांच की जाती है। इसका मकसद काउंटिंग रूम में अनधिकृत वस्तुओं के प्रवेश और नकदी के किसी भी तरह के दुरुपयोग की आशंका को रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed