{"_id":"6ade4995d5c06b2d870804f7","slug":"nivedita-won-gold-in-state-level-roller-skating-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-161774-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निवेदिता ने राज्य रोलर स्केटिंग में जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निवेदिता ने राज्य रोलर स्केटिंग में जीता सोना
Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। निवेदिता कश्यप ने उत्तर प्रदेश राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अयोध्या का मान बढ़ाया।
मोहल्ला कायस्थाना निवासी राम किशुन कश्यप की बेटी निवेदिता ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर वर्ग में हिस्सा लिया। संघ की ओर से 22 से 25 अक्तूबर तक 12वीं यूपी राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 नोएडा सेक्टर-46 स्थित देवाशम बैंक ट्रैक स्केटिंग ट्रैक पर की गई। निवेदिता ने शनिवार को 500 मीटर स्पर्धा में भाग लिया। रविवार को उन्होंने 100 मीटर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। परिजनों और शुभचिंतकों ने निवेदिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।