{"_id":"69f784d6127c524181020733","slug":"power-cuts-and-tripping-ruined-sunday-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-148634-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने फीका किया संडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने फीका किया संडे
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 03 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
नियावां बिजली उपकेंद्र से जुड़े ककरही बाजार तिराहे पर लटका पोल।-बिजली निगम।
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोगों के संडे का मजा भी फीका हो गया। कहीं पर बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई तो कहीं पर मरम्मत कार्यों व फाल्ट की वजह से बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा।
रविवार की सुबह लगभग छह बजे से तेज हवा और बारिश के कारण शहर के अंजनीपुरम, कैंट, लालबाग समेत अन्य उपकेंद्रों के सभी फीडरों पर सतर्कता के लिए बिजली काट ली गई। लगभग एक घंटे में सभी फीडर नॉर्मल हुए। इसके बाद लालबाग उपकेंद्र पर ट्रिपिंग का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह 09:15 बजे वजीरगंज फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। लगभग 10 मिनट बाद आई तो लो वोल्टेज की समस्या रही। थोड़ी देर में फिर से बिजली गुल हुई और लगभग 15 मिनट बाद आपूर्ति सामान्य हुई।
सबसे ज्यादा दिक्कत नियावां उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रही। यहां सुबह लगभग सात बजे ओवर करंट से फीडर बंद हुए। थोड़ी देर में आपूर्ति सामान्य हुई तो ककरही बाजार तिराहे पर बारिश की वजह से पोल लटकने की सूचना मिली। इसके लिए लगभग एक घंटे तक संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफार्मर की प्लिंथ सही करने के लिए कंधारी बाजार क्षेत्र में दोपहर लगभग एक बजे शटडाउन लिया गया। लगभग तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
इस दौरान उपभोक्ताओं के घरेलू कामकाज ठप रहे। दोपहर लगभग तीन बजे नमामि गंगे फीडर के कार्य के लिए आधा घंटे तक बिजली गुल रही। इसी तरह अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि फाल्ट की शिकायतें मिलते ही उन्हें दुरुस्त कराया गया। कहीं भी बड़ा फाल्ट सामने नहीं आया।
Trending Videos