फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Power supply remained disrupted all night due to a fallen tree; people suffered in the humid conditions

Ayodhya News: पेड़ गिरने से पूरी रात ठप रही बिजली, उमस में बेहाल रहे लोग

Mon, 03 Aug 2026 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 03 Aug 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted all night due to a fallen tree; people suffered in the humid conditions
रुदौली। पूरेडलई फीडर की मुख्य विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से रविवार रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे क्षेत्र के कई गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। भीषण गर्मी और उमस में लोगों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। मुजफ्फरपुर निवासी कविता पांडेय, राकेश पाठक, संतोष कुमार और रमेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि, कनिष्ठ अभियंता, उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। पूरेडलई फीडर से जुड़े गौरियामऊ, सहबाजपुर और अख्तियारपुर जैसे कई गांव पूरी रात अंधेरे में रहे। लोगों को उमस और मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मखदूमी के पास मुख्य विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। इसके कारण पूरेडलई फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली प्रभावित रही। विभागीय कर्मचारियों ने रात में ही फॉल्ट ठीक करने का काम शुरू कर दिया था। सोमवार सुबह पेड़ हटाकर लाइन दुरुस्त की गई। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed