सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Mandir Offering Controversy Sindhi Community Demands Accounting of 200 kg of Silver

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सिंधी समाज ने मांगा 200 किलो चांदी का हिसाब, चोरी के गंभीर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 07:06 PM IST
सार

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच सिंधी समाज ने 200 किलो चांदी का हिसाब मांगा  है। चोरी के गंभीर आरोप लगाकर भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात कही। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ram Mandir Offering Controversy Sindhi Community Demands Accounting of 200 kg of Silver
राम मंदिर में दान की राशि के गबन की जांच जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री राम सिंधु धाम ट्रस्ट (रजि.) अयोध्या ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से 200 किलो चांदी की ईंटों का हिसाब मांगा है। यह चांदी 26 जनवरी 2021 को देश-विदेश से सिंधी समाज की ओर से दान की गई थी। ट्रस्ट ने चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए दानदाताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही है।

विज्ञापन


श्री राम सिंधु धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन कुमार जीवानी ने कहा कि सिंधी समाज की ओर से दान की गई चांदी का विधिवत हिसाब श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस घटना से देश-विदेश का सिंधी समाज अत्यंत दुखी है। 26 जनवरी 2021 को चांदी की ईंटें देने आए अतिथियों का स्वागत भी किया गया था। 
विज्ञापन




ट्रस्ट के महामंत्री अमृत राजपाल ने आरोप लगाया कि 200 किलो चांदी की ईंटों की अभी तक कोई दान रसीद नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज को शीघ्र बताया जाए कि ये ईंटें कहां लगीं और किस उपयोग में आईं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही चांदी की ईंटों का पता नहीं चला तो ज्ञापन और अन्य माध्यमों से विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने मामले में रोष व्यक्त किया

श्री राम सिंधु धाम ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य मोहन मध्यान ने चांदी की ईंटों की जांच एसआईटी टीम से कराने की मांग की। ट्रस्ट के संरक्षक वेद प्रकाश राजपाल ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की अपील की। ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मामले पर रोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed