सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saints celebrated Holi with flowers, the atmosphere was filled with devotion and music

Ayodhya News: संतों ने खेली फूलों की होली, भक्ति और संगीत से सराबोर हुआ माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Saints celebrated Holi with flowers, the atmosphere was filled with devotion and music
04- बावन मंदिर में फूलों की होली खेलते संत व सजे सीता-राम के स्वरूप- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के प्राचीन बावन मंदिर में सोमवार को फूलों की होली बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर में रंगों की जगह गुलाब, गेंदे और विभिन्न पुष्पों की वर्षा के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए।
Trending Videos




कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण ने भगवान के विधिवत पूजन-अर्चन से की। इसके बाद संत-महात्माओं ने एक-दूसरे पर पुष्प अर्पित कर होली की शुभकामनाएं दीं। रंग बरसे, राम नाम बरसे..., होली खेलैं रघुबीरा... और फाग के पारंपरिक भजनों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। स्थानीय कलाकारों और भजन मंडली ने होली के पारंपरिक पदों और रामभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर संतगण और श्रद्धालु झूम उठे। ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की मधुर ध्वनि के बीच वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि फूलों की होली प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का संदेश देती है। यह उत्सव केवल रंगों का नहीं, बल्कि मन के विकारों को त्यागकर भक्ति के रंग में रंगने का प्रतीक है। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर होली की बधाई दी। इस दौरान महंत राजीव लोचन शरण, महंत रामशंकर दास रामायणी, आचार्य ब्रह्मजीत द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed