{"_id":"69a6f3a1a61d6f5dc70285cb","slug":"video-ayathhaya-pahaca-bhara-ka-upamakhayamatara-vajaya-kamara-sanaha-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे। चंद्र ग्रहण और होली के पावन अवसर पर वे राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रहण पूर्ण होने के बाद वे विधि-विधान से दर्शन करेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ईरान-अमेरिका युद्ध की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि आज मानवता संकट के दौर से गुजर रही है और दुनिया को युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत सदैव शांति और संवाद का समर्थक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संवाद के माध्यम से समाधान की बात आज के समय में बेहद प्रासंगिक है।वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बुद्ध की भूमि से निकला संदेश पूरे देश को दिशा देता है और प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन की झलक दिखाई दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।