{"_id":"69a6a4bb735cfc42a4064bc3","slug":"video-dharma-dhwaja-established-in-narkhoriya-for-shri-laxminarayan-mahayagna-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए नरखोरिया में हुए धर्म ध्वजा की स्थापना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए नरखोरिया में हुए धर्म ध्वजा की स्थापना, VIDEO
रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के नरखोरिया गांव में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए सोमवार की शाम को धर्मध्वजा की स्थापना की गई। यज्ञकर्ता अर्जुन रामानुज श्रीवैष्णवदास जी महाराज की तरफ से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धर्मध्वजा की स्थापना कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। यज्ञकर्ता के मुताबिक नरखोरिया गांव में पंचकुंडीय श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा के विराट आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पिठाधिश्वर श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीब्रह्मदेवाचार्य जी महाराज के कृपापात्र शिष्य यज्ञकर्ता अर्जुन रामानुज श्री वैष्णवदास जी महाराज की तरफ से सोमवार को यज्ञ स्थल पर धर्मध्वजा की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन 18 मई कलशयात्रा के साथ प्रारंभ किया जाएगा। महायज्ञ 24 मई तक चलेगा। धर्मश्वजा स्थापना के दौरान ग्राम प्रधान रत्नेश पांडेय, शैलेश तिवारी, सतीश देव पांडेय, रामू चौबे, रमापति तिवारी, यज्ञनारायण द्विवेदी, अंशु मिश्रा, अविनाश चौबे, उग्रसेन शुक्ल, विजय बहादुर तिवारी, लालबहादुर पटेल, ओमप्रकाश तिवारी, राजेश सिंह, विद्यासागर कुशवाहा, रामप्यारे तिवारी, शिवनारायण तिवारी, रामललित शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।