{"_id":"69a6a5ce2a3b96cc3f0d0b2e","slug":"video-pregnant-women-should-take-precautions-during-holi-and-get-special-advice-from-doctors-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: होली में गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, किन रंगों से दूर रहें, डॉक्टर ने दी खास सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: होली में गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी, किन रंगों से दूर रहें, डॉक्टर ने दी खास सलाह
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:42 PM IST
Link Copied
होली का त्योहार उमंग और उत्साह लेकर आता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय अतिरिक्त सावधानी बरतने का भी है। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने कहा कि रासायनिक रंगों से दूर रहना बेहद जरूरी है। बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा या सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर गर्भस्थ शिशु को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने सलाह दी कि होली केवल हर्बल या फूलों से बने सूखे रंगों से ही खेलें और गीली होली से बचें, क्योंकि फिसलन के कारण चोट लगने का खतरा रहता है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए सीमित और सुरक्षित वातावरण में ही त्योहार मनाएं।
साथ ही बाहर की मिठाइयों और भांग युक्त पेय पदार्थों से परहेज करें। फुल स्लीव कपड़े पहनें और त्वचा पर पहले तेल लगाकर सुरक्षा की परत बनाएं, ताकि रंगों का दुष्प्रभाव कम हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।