{"_id":"69a6855116fe6a1d000c77b7","slug":"13-year-old-boy-drowns-in-canal-search-operation-underway-harda-news-c-1-1-noi1435-4012545-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Harda News: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नहर में डूबा, अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harda News: दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नहर में डूबा, अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 02:24 PM IST
Link Copied
जिले के ग्राम सोनखेड़ी में बड़ी नहर में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर के डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका।
जानकारी के अनुसार कमलेश मलाजपुरे (13) अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से ग्राम सोनखेड़ी पहुंचा था। तीनों बड़ी नहर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान कमलेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद दोनों साथी किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीईआरएफ टीम को बुलाया गया।
मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया, गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की जा रही है। घटनास्थल से कमलेश के कपड़े और चप्पलें बरामद हुई हैं, जिससे आशंका और गहरा गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कमलेश हरदा शहर की शर्मा कॉलोनी का निवासी था और कक्षा सातवीं का छात्र था। उसके पिता स्थानीय मंडी में चौकीदारी का कार्य करते हैं।
बताया जा रहा है कि कमलेश परिजनों को बताए बिना घर से निकला था। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एसडीईआरएफ की टीम द्वारा नहर में लगातार तलाश की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गहरी नहरों और जलाशयों में नहाने से बचें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।