{"_id":"698777db948cde9bb9013863","slug":"abvp-protests-against-college-mismanagement-demands-removal-of-principal-harda-news-c-1-1-noi1435-3927967-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Harda News: महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्या हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harda News: महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्या हटाने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 12:34 PM IST
Link Copied
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल समस्या सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी जताई और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
एबीवीपी के नगर मंत्री शुभम ढोके ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में समय पर सफाई नहीं होती, पीने का पानी शुद्ध एवं साफ नहीं है। साथ ही बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर करीब 6 महीने पहले आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राचार्या को हटाने की मांग की।
इसी मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या कक्ष के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रघुपति राघव राजा राम एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। बताया गया कि जब प्राचार्या अपने कक्ष में मौजूद नहीं थीं, तब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या कक्ष का गेट बंद कर दिया और उस पर प्राचार्या के “लापता” होने का पर्चा चिपका दिया।
स्थिति को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस एवं एसडीएम को भी मौके पर बुलाया। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता बिले ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कॉलेज में प्रतिदिन साफ-सफाई कराई जाती है। पेयजल व्यवस्था भी सुचारु रूप से चालू है तथा बाथरूम की नियमित सफाई होती है। उन्होंने कहा कि स्टॉफ पूरी ईमानदारी से काम करता है और महाविद्यालय में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। इस मामले में एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि एबीवीपी द्वारा प्राचार्या हटाने की मांग की जा रही है और उनकी मांगों पर चर्चा की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।