Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: Mahakal Temple Remains Open During Lunar Eclipse Sutak; Devotees Continue Darshan
{"_id":"69a66f0ad7505aadcc0a691f","slug":"lunar-eclipse-no-effect-mahakal-temple-devotees-offering-prayers-and-chanting-jai-shri-mahakal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4012485-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: चंद्रग्रहण के सूतक काल में भी खुले हैं महाकाल मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: चंद्रग्रहण के सूतक काल में भी खुले हैं महाकाल मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 01:58 PM IST
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा पर मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक काल के बावजूद उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा का क्रम जारी रहा। जहां सामान्यतः ग्रहण के वेध काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, वहीं महाकाल मंदिर में परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल रहा है।
शाम 6:32 से 6:46 बजे तक रहने वाले 14 मिनट के चंद्रग्रहण का वेध काल सूर्योदय से ही प्रारंभ हो गया है। इसके कारण मंदिर की पूजा पद्धति में भी आंशिक परिवर्तन किया गया, जिसके चलते सुबह की उद्योदक और भोग आरती में भगवान को केवल शक्कर का भोग अर्पित किया गया। मंदिर प्रशासन के अनुसार ग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण, भगवान का स्नान एवं विशेष पूजन कर संध्या आरती संपन्न की जाएगी।
मंदिर के पुजारियों के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर दक्षिणमुखी है और भगवान महाकाल कालों के काल माने जाते हैं। मान्यता है कि महाकाल पर किसी ग्रह या नक्षत्र का प्रभाव नहीं पड़ता, इसलिए ग्रहण या वेध काल के दौरान भी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन व्यवस्था बाधित नहीं होती।
आज भी भस्म आरती से लेकर शयन आरती तक प्रतिदिन की तरह मंदिर खुला हुआ है और सूतक काल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।