{"_id":"69a6f39de0cc44e8840f7d1a","slug":"video-ayathhaya-ma-chhapaparanama-ghara-ma-lga-aaga-gahasatha-ka-samana-jal-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में छप्परनुमा घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में छप्परनुमा घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला
अयोध्या के तारुन क्षेत्र में नाहरपुर गांव में छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे अनाज, कपड़ा और 10 हजार नकदी सहित सामान जल गया। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि विनोद सिंह छप्परनुमा घर में परिवार के साथ रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मुफलिसी में जीवन जीने को मजबूर हैं।
दोपहर करीब 02 बजे के बाद अचानक उनके छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों के काफ़ी प्रयास के बाद पीड़ित परिवार का आशियाना बचाया नहीं जा सका। इससे घर मे रक्खी बच्चो क़ी कॉपी किताब, मोबाइल, 10 हजार नगदी सहित अन्य पूरी गृहस्थी का सामान आग क़ी भेट चढ़ गया। क्षेत्र के लेखपाल प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया क़ी घटना क़ी जानकारी पाकर मौके जाकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। ग्राम प्रधान का कहना है कि परिवार को तहसील प्रशासन से हर सम्भव मद्त के साथ मुख्यमंत्री दैवी आपदा आवास का दिलाने का प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।